कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह कपिल शर्मा के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप !!


कपिल शर्मा आज भारत की कॉमेडी के बेताज बादशाह है। उन्हें किसी परिचय की जरुरत नहीं है, लोग उनसे कितनी मोहब्बत करते हैं यह बताने की भी जरुरत नहीं हैं। उनका शो हमेशा टी.आर.पी. में सबसे आगे रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कपिल शर्मा ने आज जो मुकाम हासिल किया है उसे पाने में बहुत मेहनत की की है। आज भले ही लोग उन्हें इतना प्यार करते हों लेकिन जब उन्होंने अपने सफर की शुरुआत की थी तब उनको चाहने वालों की तादाद इतनी नहीं थी। तो आइये बताते है कपिल शर्मा के वो 10 राज़ जिनको दुनिया वाले नहीं जानते हैं।
1. जिस द ग्रेड इंडिया लाफ्टर चैलेंज से कपिल शर्मा को पहचान मिली थी, उससे वो पहले ही बाहर हो गये थे। फिर बाद में उनको वाइल्ड कार्ड से एंट्री मिली थी और उन्होंने वो शो जीत कर ही दम लिया। साल 2007 के इस शो के बाद कपिल को लोग जानने लगे थे और उनकी गाड़ी चलने लगी।
2. शो को जीतने के बाद जो रुपये कपिल शर्मा को मिले थे उससे उन्होंने अपनी बहन की शादी की थी। बताया जाता है कि शो से मिलने वाली एक-एक कौड़ी को कपिल नें अपनी बहन की शादी के लिए खर्च कर दिया था।
3. कपिल शर्मा ने अपने मुफलिसी के दिनों में कई छोटे-छोटे काम किए हैं। कभी उन्होंने किसी पीसीओ में काम किया तो कभी उनको कोल्डड्रिंक्स की क्रेट तक उठानी पड़ी थी। कपिल शर्मा की यह बात समझाती है कि जब किस्मत आपको कुछ बड़ा देने वाली होती है तो वो आपकी परीक्षा भी उसी हिसाब से लेती है।
4. जब वो शुरुआत में मुंबई में आये थे तब वो इंडस्ट्री में एक गायक के रुप में अपनी पहचान बनाना चाहते थे लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। धीरे-धीरे वो एक कॉमेडियन के रुप में फेमस होते गए और आज उनको चाहने वाले दुनियाभर में हैं।
5. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कपिल शर्मा एक ऐसे परिवार से नाता रखते हैं जो भारत देश को कई पीढ़ियों से पुलिसकर्मी देता रहा है। यहां तक कि कपिल शर्मा के पिता खुद एक पुलिस ऑफीसर थे।
6. कपिल शर्मा ने अपने जीवन के कुछ सालों में बच्चों को पढ़ाने का काम भी किया है। उन्होंने पंजाब में और दिल्ली में कुछ दिन एक टीचर के रुप में भी काम किया है। अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में वो खुद अपने सो पर कई बार बता चुके हैं।
7. कपिल शर्मा को भारत के टॉप 100 सेलेब्स की लिस्ट में बी जगह मिल चुकी है। जो बताती है कि उनको चाहने वालों की तादाद किस हद तक है। जिस सूची में जगह बनाने के लिए लोग जीवनभर इंतजार करते हैं उसमें आने के लिए कपिल को बस कुछ वर्ष का ही इंतजार करना पड़ा था।
8. ये बात शायद ही आपको पता हो कि कपिल शर्मा का शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल एख ब्रिटिश शो द कुमार्स एट नम्बर 42 से इंस्पायल था। ब्रिटिश का ये शो वहां काफी फेमस है लेकिन कपिल के शो जैसा प्यार शायद ही उस शो को मिला हो।
9. आपको शायद यह बात न पता हो कि कपिल शर्मा को एक सिंगिंग रिएलिटी शो में खुद लता मंगेशकर ने सराहा था। बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं जिनको खुद लता जी से तारीफ सुनने को मिले।
10. साल 2013 में कपिल शर्मा को सी.एन.एन. की तरफ से इंडियन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget