गूगल ने बंद कर दी अपनी 8 सेवाएं, जानिए कौन सी हैं वो सेवाएं


गूगल ने इस साल कई सारी नई सेवाएं शुरु की लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस साल गूगल ने अपनी कई सारी सेवाएं बंद भी कर दीं। जानिए कौन सी हैं वो सेवाएं

Google Compare
गूगल ने सबसे पहली सेवा जो बंद की वो थी गूगल कंपेयर। गूगल का यह प्रोडक्ट आपको बीमा, ऑटो समेत कई सारे उत्पादों के बीच तुलना उपलब्ध करवाता था। बता दें कि गूगल ने यह सेवा 2015 में ही शुरू की थी।

Google Hangouts on Air
गूगल ने अपनी एक और अहम सेवा को इसी साल बंद कर दिया और वो है गूगल हैंगआउट। अब आप गूगल हैंगआउट की बजाए लाइव के लिए यू-ट्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google Nexus
गूगल ने तीसरा जो प्रोडक्ट बंद किया वो है नेक्सस। गूगल ने नेक्सस सेवा साल 2010 में शुरू की थी। इसके बाद गूगल ने पिक्सल फोन लॉन्च किया और इस तरह नेक्सस सेवा बंद कर दी गई।

Google Picasa
गूगल ने साल की शुरूआत में मार्च में अपने बहुत अहम प्रोडक्ट पिकासा को भी बंद कर दिया। इसे बंद करते हुए गूगल ने कहा कि अब हम गूगल फोटोज में ही एकीकृत सेवा उपलब्ध करवाएंगे।

Panoramio
गूगल ने एक और सेवा जो बंद कर दी वो है पैनारेमियो। इसे गूगल ने साल 2007 में शुरू किया था। गूगल ने इसे साल 2014 में भी बंद करने की कोशिश की थी। इसे बंद करने के के लिए भी गूगल ने इसे फोटोज में जोड़ने की बात कही।

Project Ara
गूगल ने इस साल जो सबसे महत्वपूर्ण चीज बंद की वो है 'प्रोजेक्ट आरा'। यह एक मॉड्यूलर स्मार्टफोन पर काम कर रहा था। मगर किन्हीं कारणों से गूगल ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ वापस खींच लिए।

Chrome apps on Mac, Windows, Linux
क्या आपको पता है गूगल ने इंटरनेट ब्राउजर क्रोम को भी इस साल बंद कर दिया। गूगल ने इस साल से मैक, विंडो और लाइन्स पर क्रोम की सपोर्ट बंद कर दी है।

My Tracks
गूगल ने एक और महत्वपूर्ण सेवा इस साल बंद कर दी। वो है गूगल ट्रैक। गूगल की यह सेवा एथलीट्स के लिए खासी मददगार साबित होती थी। इसके जरिए वे अपनी दौड़, दूरी और समय का हिसाब किताब रखते थे।

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget