नोटबंदी की खबर सुनकर युवक को हार्ट अटैक, मौत

कानपुर जनपद के पनकी इलाके में बड़े नोट बंद किए जाने की बात सुनते ही दिल का दौरा पड़ने से एक युवक की मौत हो गई। नोटबंदी की घोषणा जिस शाम हुई, युवक को उसी दोपहर ढाई करोड़ रुपये की जमीन के सौदे के सिलसिले में बयाने के तौर पर 70 लाख रुपये मिले थे, सभी 500 और 1000 रुपये के नोट थे।
परिजनों को के मुताबिक, टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से बड़े नोट बंद किए जाने की बात सुनते ही उसके दिल में दर्द शुरू हुआ और वह जमीन पर गिर गया। परिवार के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पनकी निवासी इस युवक की रनिया में कई बीघा जमीनें थीं। इसे बेचने के लिए कई महीनों से युवक ग्राहक की तलाश में था। करीब एक हफ्ते पहले जमीन का सौदा एक ग्राहक से हो गया था। बयाने के तौर पर ग्राहक ने युवक को मंगलवार को करीब 70 लाख रुपये दिए थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार तड़के युवक की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget